25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्यौहार के मौके पर हाई अलर्ट पर मेरठ जोन, सड़क पर उतरे एजीडी, आईजी और एसएसपी

दीपावली के मौके पर मेरठ जोन में अलर्ट जारी किया गया है। जोन के अंतगर्त आने वाले जिलों की दूसरे राज्यों से लगने वाली सीमा पर विशेष चेकिंग और सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। खासकर मेरठ, गाजियाबाद और बुलंदशहर के कप्तानों को एडीजी और आईजी ने कड़ी निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश जारी किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 3 Nov 2021, 2:54 PM IST

ig_meerut.jpg

मेरठ. त्योहार के मौके पर मेरठ में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले केा नौ जोन और 32 सेक्टर में बांटकर 100 प्वाइंट तैयार किए गए हैं। हर प्वांइट पर भारी पुलिस बल तैनात किया किया है। इतना ही नहीं एडीजी राजीव सब्बरवाल, आईजी मेरठ प्रवीण कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शहर में पैदल मार्च निकाला। वहीं जिले के देहात और महानगर के संवदेनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में आरएएफ और पीएसी के साथ फायरब्रिगेड लगा दी है।

यह भी पढ़ें : धान के पूलों में मिला युवक शव, नौकरी लगने की बात कहकर घर से निकला था युवक

त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी और क्यूआरटी लगाई है। कचहरी और अधिकारियों के ऑफिस में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। भैसाली, सोहराब बस अड्डे, सिटी व कैंट रेलवे स्टेशन पर बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। साथ ही आईजी प्रवीण कुमार ने मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर के कप्तानों को को निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

एडीजी, आईजी और एसएसपी ने शहर के मुख्य बाजारों में ढाई घंटे तक पैदल गश्त की। इसके साथ ही पूरे शहर की सुरक्षा का जायजा लिया। सभी सीओ व इंस्पेक्टरों को सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने के दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ व्यापारियों से सुरक्षा को लेकर बातचीत भी की।

एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल, आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार और एसएसपी प्रभाकर चौधरी बेगमपुल पहुंचे। वहां पर उन्होंने पहले पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा को लेकर मीटिंग की। इसके बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शहर के मुख्य बाजारों में पैदल गश्त की। सबसे पहले वह पैदल गश्त करते हुए आबूलेन पहुंचे। इसके बाद वह आबूलेन से सदर बाजार व बांबे बाजार से शिव चौक पहुंचे।

वहां से वह पैदल ही गश्त करते हुए सदर सर्राफा बाजार व सदर थाने के सामने से होते हुए भैंसाली मैदान में पहुंचे। फिर रोडवेज बस स्टैंड से होते हुए थापर नगर में पहुंचे, वहां से वह सोतीगंज होते हुए बेगमुल पर आए। शहर में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एडीजी राजीव सब्बरवाल ने भीड़-भाड़ वाले बाजारों में काफी देर तक गश्त की।

यह भी पढ़ें : बैंक और साहूकार के कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, धनतेरस पर घर पहुंची लाश तो मचा हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग