25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धान के पूलों में मिला युवक शव, नौकरी लगने की बात कहकर घर से निकला था युवक

पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा लोगों से पूछताछ की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 3 Nov 2021, 2:13 PM IST

hapur_news_new.jpg

हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना थाना इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के पूलों में एक युवक का शव मिला। इसके बाद शव की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें : Zika Virus Update: कानपुर में बढ़ रहे जीका वायरस के केसों को देखते हुए मेरठ मंडल में अलर्ट, बरती जा रही एहतियात

ये है पूरा मामला

बता दें कि धौलाना थाना क्षेत्र के गांव सपनावत निवासी युवक केशव का शव सुबह गांव से 5 किलोमीटर दूर धान के पूलों में छिपा हुआ मिला। मिली जानकारी के मुताबिक युवक देर रात रात करीब 10 बजे अपने पिता से पिलखुवा में नौकरी लगने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद सुबह उसका शव धान के पूलों में छिपा मिला। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने इसके बारे में युवक के परिजन को बताया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। युवक की मौत के बाद से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। युवक के शव पर चोटों के निशान है। शव की खबर मिलने के बाद मौके पर भारी मात्रा में भीड़ एकत्र हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा लोगों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि किन कारणों के चलते युवक की हत्या की गई। इसके साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

यह भी पढ़ें : बैंक और साहूकार के कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, धनतेरस पर घर पहुंची लाश तो मचा हड़कंप