
Big Breaking: मायावती को लगा जबरदस्त झटका, इन वरिष्ठ नेताआें ने थामा भाजपा का साथ
मेरठ। यूपी में भाजपा को पटखनी देने की तैयारी कर रहे सपा-बसपा गठबंधन को जबरदस्त झटका लगा है। मायावती पार्टी के जिन वरिष्ठ नेताआें के साथ लोक सभा चुनाव में अपनी जीत का सपना देख रही थी, लोक सभा चुनाव 2019 में वोट पड़ने से पहले ही बसपा के कर्इ नेताआें ने भाजपा का दामन थाम लिया है। लोक सभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुर्इ हैं। सपा-बसपा गठबंधन मिलकर बड़े जोरों-शोरों से इसकी तैयारी में जुटा था, लेकिन बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती को तगड़ा झटका लगा है।
बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, बागपत के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, बागपत के बरनावा से पूर्व विधायक सतेंद्र सोलंकी, पूर्व लोक सभा प्रत्याशी सूदन रावत, मंडल कोर्डिनेटर नवाब सिंह गुर्जर आैर सतीश चौधरी बसपा का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। बसपा के वरिष्ठ नेता चंद्रवीर सिंह ने 2007 में सरधना से चुनाव लड़ा था आैर विधायक बने थे, जबकि सतेंद्र सोलंकी ने 2017 में मेरठ कैंट से भी बसपा प्रत्याशी रहे थे।
बसपा के इन नेताआें के भाजपा में शामिल होने से बसपा आैर गठबंधन को जबरदस्त झटका लगा है। यूपी में भाजपा को पटखनी देने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन बनाया, बाद में इसमें रालोद को भी शामिल कर लिया गया। गठबंधन में बसपा बेहद मजबूूत थी। अब पार्टी के इन नेताआें के भाजपा का दामन थामने के बाद गठबंधन की नींव कहीं न कहीं कमजोर हो सकती है। हालांकि पार्टी नेताआें ने सीधे कुछ कहने से मना करते हुए कहा कि इससे बसपा के कैडर वोट बैंक पर कोर्इ फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा के वेस्ट यूपी मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया का कहना है कि इन बसपा नेताआें ने भाजपा ज्वाइन कर ली है आैर इनके भाजपा सदस्यता लेटर भी प्राप्त हो गए हैं।
Updated on:
27 Mar 2019 09:23 pm
Published on:
27 Mar 2019 09:23 pm
