1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP weather Forecast: यूपी में 25 जून तक भीषण गर्मी का अलर्ट, 14 जून से तेज लू के थपेड़े झेलने को रहे तैयार

चक्रवात तूफान बिपरजॉय का यूपी के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में यूपी मे भीषण गर्मी पड़ेगी और लू चलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 13 Jun 2023, 8:28 PM IST

206.jpg

UP weather Forecast: जून माह में अब बारिश होने के दूर—दूर तक कोई आसार नहीं है। जून में अब यूपी में भीषण गर्मी पड़ेगी। अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर तमाम तरह की आशंकाए सोशल मीडिया पर फैली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को यूपी के मौसम पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि यूपी में पूरे जून अब बारिश की कोई संभावना नहीं है।


जून में अब भीषण गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मई में बने पश्चिम विक्षोभ के चलते हुई बारिश के कारण तापमान काफी कम रहा। मई माह में पूरे यूपी में कहीं कम और कहीं अधिक बारिश हुई। जिस कारण मई में गर्मी कम पड़ी। जून के शुरूआती दिनों में भी यूपी का मौसम काफी अच्छा रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि यूपी में 5 जून के बाद तापमान बढ़ने की आशंका जताई गई थी।

यह भी पढ़ें : UP Weather: गर्मी से UP में हाहाकार, दुबई से अधिक जिलों का तापमान, लू और गर्मी से अभी और तपेगा प्रदेश

जो यूपी मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए सही साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में जून माह में भीषण गर्मी पड़ेगी। वहीं पूर्वी जिलों में 20 किमी की रफ्तार से लू चलेगी। उन्होंने बताया कि अभी हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 प्रतिशत है जो धीरे धीरे शुष्क होगी और हवाएं और भी गर्म होगी। इससे यूपी के जिलों का तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक जाएगा। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से अधिक तक पहुंच सकता है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश