8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म ‘जीरो’ का दीवाना हुआ यह शहर, पहले दिन के सभी शो के टिकट हुए बुक, देखें वीडियो

लोगाें को एडवांस में टिकट लेने के लिए उठानी पड़ी परेशानी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Dec 2018, 7:18 PM IST

meerut

फिल्म 'जीरो' का दीवाना हुआ यह शहर, एक दिन पहले ही बुक हो गए सभी शो के टिकट, देखें वीडियो

मेरठ। शाहरूख खान की फिल्म 'जीरो' के टिकटों की बुकिंग उसकी रिलीज होने से एक दिन पहले ही हो चुकी है। आलम यह है कि मेरठ के जिन सिनेमा हाल और माॅल में यह फिल्म लग रही है। उनमें रिलीज के दिन शुक्रवार के टिकट नहीं मिल रहे हैं। शाहरूख की फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म मेरठ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित पीवीएस माॅल में भी 21 दिसंबर को शाहरूख की जीरो रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ेंः शाहरूख खान ने 'जीरो' से जुड़ी बतार्इ कुछ एेसी बातें, फिल्म देखने के लिए आप हो जाएंगे मजबूर

इस फिल्म के सभी शो के सभी टिकट एक दिन पहले ही गुरूवार को बुक हो चुके हैं। पीवीएस में टिकट खरीदने आए युवक अनस ने बताया कि वह शाहरूख के तो फैन हैं ही साथ ही इस फिल्म को लेकर उनको इसलिए भी देखने का क्रेज है कि इसमें मेरठ का घंटाघर और मेरठ के अन्य मोहल्लों को भी दिखाया गया है। उन्होंने बताया कि उनको बहुत मुश्किल से एक टिकट मिल पाई है। जबकि उनके साथ आए दोस्त को बिना टिकट के ही वापस लौटना पड़ा है। यह फिल्म मेरठ के पांच सिनेमाघरों और माॅल्स में शुक्रवार को दिखायी जा रही है।

यह भी पढ़ेंः अगर आपके बच्चे के पास नहीं है ये कार्ड तो स्कूल नहीं देगा एडमिशन, देखें वीडियो

फिल्म को लेकर मेरठ ही नहीं पूरे पश्चिम उप्र के लोगों में जबरदस्त क्रेज हैं। फिल्म में मेरठ के जिन इलाकों को दर्शाया गया है उनमें खासकर घंटाघर, नगरनिगम का कपड़ा बाजार, कमिश्नरी चौराहा, एसएसपी आफिस और पुराने मेरठ के रिहायशी इलाके हैं। बताते चलें कि फिल्म की शूटिंग मेरठ में नहीं हुई है, लेकिन मुंबई की फिल्मसिटी में ही मेरठ के घंटाघर का सेट लगाया गया। मेरठ के पुराने इलाकों के भी वहां सेट लगाए गए। लोगों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है।