मौका मिलते ही युवक ने चोरी की कोशिश की तो उसको अन्य शिवभक्तों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पहले तो उससे पूछताछ की गई, लेकिन जब वह ठीक तरह से कांवड़ियों के प्रश्न का उत्तर नहीं दे सका तो उनको कुछ शक हुआ। भीतर ले जाकर जब उसके कपड़े उतारकर जांच की गई तो वह दूसरे समुदाय का युवक निकला। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। उसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। दिल्ली निवासी रवि अपने साथियों के साथ जल लेकर वापस लौट रहे थे। बुधवार की रात कांवड़ियों का जत्था भोला रोड पर एक शिविर में रुका। सुबह जब वे लोग उठे तो आधा दर्जन से अधिक कांवड़ियों के मोबाइल और पर्स गायब मिले।