मेरठ। शादी के हंसी-खुशी माहौल में एक स्कूटी को लेकर विवाद हो गया। विवाद भी ऐसा कि एक रिश्तेदार ने दूसरे रिश्तेदार को गोली मार दी। दरअसल, लिसाड़ी गेट की जाकिर कालोनी में शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म में मिली स्कूटी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। स्कूटी को लेकर दो रिश्तेदार आपस में भिड़ गए। वहीं पर पंचायत हुई। पंचायत होने के बाद एक रिश्तेदार ने दूसरे को गोली मार दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।