30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान निरस्त करने की मांग काे लेकर अनशन पर बैठा, इसके पीछे बतायी ये वजहें

जिला प्रशासन अनशन से उठाने के कर्इ प्रयास कर चुका 23 मार्च से कमिश्नरी पार्क में अनशन पर है बैठा चुनाव समेत कर्इ मांगों को लेकर सरकार-अफसरों से नाराज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Apr 2019, 3:57 PM IST

meerut

लोक सभा चुनाव का मतदान निरस्त करने की मांग काे लेकर अनशन पर बैठा, इसके पीछे बतायी ये वजह

मेरठ। जनहित मांगों को लेकर विकास बाबा बीती 23 मार्च से मेरठ के कमिश्नरी पार्क में अनशन पर बैठे हैं। उनको जबरन एक एसीएम और पुलिस की टीम ने उठाकर मेडिकल पहुंचा दिया और अनशन तुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाया। विकास बाबा ने कहा कि ये लोग मुझे बीमार बताकर मुझे जबरन जूस और अन्य चीज खिलाना चाहते हैं, जबकि मैं बीमार नहीं हूं।

यह भी पढ़ेंः मतदान के दौरान लगे मोदी विरोधी नारे, दोनों आेर से समर्थक आ गए आमने-सामने, पुलिस ने फिर ये किया

उनका कहना था कि हमारे बहुत सारे युवा साथी चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें लड़ने से रोक दिया। यह कहां का लोकतंत्र है। चुनाव तो सभी लोग लड़ सकते हैं। फिर यह प्रतिबंध क्यों। उन्होंने मतदान निरस्त करने की मांग की। उन्होंने मांग है कि एक समान काम तथा एक समान वेतन को लागू करते हुऐ सभी ठेके, कांट्रेक्ट कर्मचारियों तुरंत नियमित किया जाये। सभी खाली पदों को तुरंत भरा जाए। मनरेगा में काम 365 दिन के किये जाय। पूरे देश में एक समान गुणवत्तापूर्ण सरकारी सुविधा सुनिश्चित हो। निजी हॉस्पिटल व स्वास्थ्य सुविधा संस्थानों को बंद किया जाय। शिक्षण संस्थानों और नौकरियों में आवेदन शुक्ल समाप्त हो। शुद्ध भोजन, पानी व हवा नागरिकों व वन्य जीवों का कानूनी अधिकार बने। मेरठ में हाई कोर्ट बैंच की स्थापना तुरंत हो।

यह भी पढ़ेंः महागठबंधन के प्रत्याशी का ईवीएम खराब को लेकर बड़ा बयान, योगी पर लगाए ये आरोप, देखें वीडियो

उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि जमानत राशि समाप्त किया जाये ताकि कोई भी नागरिक चुनाव लड़ सके। विकास बाबा ने कहा कि जमानत राशि समाप्त कर प्रत्याशियों के लिए जरूरी प्रस्तावकों की संख्या दिये हुए लोकसभा और विधानसभा में हो। जिसमें जनसरोकारों से जुड़े सामाजिक व्यक्ति जनप्रतिनिधि बन सके। उन्होंने कहा कि जब तक मांगेे पूरी नहीं होती वे अनशन पर बैठे रहेंगे।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश