31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टोकरी से निकलकर चलती ट्रेन में खुला घूमने लगा सांप, फिर जो हुआ…

टोकरी में रखे सांप ने यात्री को काट लिया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 2 Oct 2018, 12:49 PM IST

train

टोकरी से निकलकर चलती ट्रेन में खुला घूमने लगा सांप, फिर जो हुआ...

मेरठ. संगम एक्सप्रेस में मेरठ से सवार हुए एक यात्री को सांप ने काट लिया। उसके बाद में एक्सप्रेस—वे में मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। मामला जीआरपी तक जा पहुंचा। उधर, लोगों ने ट्रेन में सवार सपेरे को पकड़ लिया और उसे जीआरपी को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें: गांधी जयती पर विशेष: बापू को 57 साल बाद भी नहीं मिली छत

जानकारी के अनुसार मेरठ से शशांक त्रिपाठी ट्रेन में सवार हुए थे। बताया गया है कि ट्रेन में एक सपेरा खेल दिखा रहा था। उसी दौरान टकरी से एक सांप निकल गया। उस दौरान एक्सप्रेस ट्रेन का कोच यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था। सांप निकालने के बाद में उसने शशांक को काट लिया। इसकी सूचना मिलने पर ट्रेन कोच में अफरा-तफरी मच गई। उसके बाद यात्री आनन-फानन में इधर-उधर भागने लगे। ट्रेन में सांप की सूचना मिलने पर जीआरपी आैर वन विभाग की टीम मौके पर पहूंच गर्इ। उधर सांप की वजह से कोच में सवार लोगों में हड़कंप मच रहा। सूचरा मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को काबू में किया। वन विभाग की टीम ने जब सांप को पकड़ लिया। उसके बाद में लोगों ने राहत की सांस ली। दरअसल में उसने एक यात्री को काट लिया था।

कोच में मौजूद लोगों ने सपेरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। उसके बाद में जीआरपी को सौंप दिया। उधर रेलवे पुलिस ने बताया कि फिलहाल सांप को वन विभाग को सौंप दिया है। वहीं सपेरे को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि सांप को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंपा था। जीआरपी इंस्पेक्टर मोहन राय ने बताया कि यात्री शशांक त्रिपाठी की जान को कोई खतर नहीं है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। सांप जहरीला नहीं था।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले मायावती से मिलने पहुंच रहे हैं ये दिग्गज नेता

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश