2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के इस दिग्गज नेता ने लोक सभा चुनाव के लिए किया बड़ा एेलान, कार्यकर्ताआें से ये तैयारी करने को कहा

सपा-बसपा गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताआें में जबरदस्त जोश  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Jan 2019, 3:28 PM IST

meerut

सपा के इस दिग्गज नेता ने लोक सभा चुनाव के लिए किया बड़ा एेलान, कार्यकर्ताआें से ये तैयारी करने को कहा

मेरठ। प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन होने के बाद दोनों पार्टियों के नेताआें व कार्यकर्ताआें में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है। कार्यकर्ताआें को गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की हर मीटिंग में बात भी कर रहे हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मेरठ में पार्टी नेताआें आैर कार्यकर्ताआें के साथ मीटिंग की आैर लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारी करने की बात कही। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोक सभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताआें से एक जुट होकर गठबंधन के उम्मीदवार को जिताने को कहा है।

यह भी पढ़ेंः लाेक सभा चुनाव के लिए सपा ने दागी उम्मीदवारों को लेकर जारी किया सर्कुलर, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, जानिए आैर खास बातें

यह भी पढ़ेंः बसपा में टिकट को लेकर घमासान, कभी मायावती के खास रहे पूर्व सांसद टिकट पाने के लिए ले सकते हैं बड़ा फैसला

गठबंधन के उम्मीदवार को मजबूती से लड़ाएं

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शामली जाते वक्त मेरठ में काफी समय मेरठ में रहे आैर पार्टी नेताआें व कार्यकर्ताआें से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी आैर करनी बड़ा अंतर है, इसलिए उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार दो वर्षों में फेल हो गर्इ है। जनता पूरी तरह से भाजपा को नकार चुकी है। यह जनता ने गोरखपुर, कैराना, फूलपुर के उप चुनाव में दिखा दिया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताआें से कहा कि लोक सभा चुनाव के लिए तैयार रहें आैर गठबंधन के उम्मीदवार को मजबूती से चुनाव लड़ाएं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच ज्यादा से ज्यादा रहें आैर भाजपा के राज में लोगों की परेशानी के साथ-साथ मायावती-अखिलेश राज में उपलब्धियों के बारे में बताएं। इसके बाद उन्होंने नेताजी सुभाष चंद बोस, डा. भीमराव अंबेडकर आैर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया आैर शामली के लिए रवाना हुए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश