Aadhar update camps in Baghpat भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ और जिलाधिकारी राजकमल यादव जी के निर्देशन में बागपत जिले में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके। इसके लिए विशेष आधार कैंपो का आयोजन किया जा रहा है। जैसा की सभी जानते हैं कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है।