मेरठ। एसएसपी अखिलेश कुमार ने अपने आवास पर क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों को बुलाकर जब एक-एक से उन्होंने पिछले एक साल के कार्यों की बाबत पूछा तो पुलिसकर्मियों ने अपने जितने कार्य बताए, उससे एसएसपी संतुष्ट नहीं हुए। एसएसपी ने बड़ा निर्णय लेते हुए पूरी क्राइम ब्रांच को भंग कर दिया है। उन्होंने अब नए सिरे से क्राइम ब्रांच गठित करने को कहा है। एसएसपी ने यह निर्णय जनपद में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश नहीं लग पाने के कारण लिया है। साथ ही उन्होंने एेसे 27 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जो अपनी ड्यूटी पर न रहकर गैर हाजिर चल रहे थे। इनमें चार दरोगा, दो हेड कांस्टेबल आैर 21 पुलिसकर्मी हैं, जो बिना बताए ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे हैं। एसएसपी ने इनके खिलाफ विभाग जांच बिठाकर वेतन रोकने के भी निर्देश दिए हैं।