1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस जनपद में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों को लेकर एसएसपी ने कहा- अब इनकी खैर नहीं

खास बातें मेरठ में बढ रही बच्चा चोरी की अफवाह पर वारदातें ऐसी घटनाओं में भीड़ ने बेकसूर लोगों को पीटा एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 8:06 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ समेत पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस अफवाह के कारण हिंसात्मक भीड़ का शिकार निर्दोष युवक बन रहे हैं। बच्चा चोरी के शक में भीड़ निर्दोष युवकों को पकड़कर पीट रही है। मेरठ में पिछले 48 घंटे में इस तरह की दो घटनाएं होने से पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी इस तरह की खबरें और वीडियो डाले जा रहे हैं। जिसमें बच्चा चोरी के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः इस नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ पथराव, महिला पार्षदों ने नगरायुक्त पर फेंकी चूड़ियां

एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी

एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने इस बारे में जिले के सभी थानाध्यक्षों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि ऐसी अफवाहें फैलाने और वीडियो को डालने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने कहा है कि अगर किसी ने अफवाह फैलाई या वीडियो सोशल मीडिया पर डाली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील की है कि वे ऐसी किसी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

यह भी पढ़ेंः गुस्साए व्यापारियों ने इन अफसरों को कह दिया 'बदमाश’, जानिए ये पूरा मामला

माहौल खराब करना चाहते हैं कुछ लोग

एसएसपी ने कहा कि कुछ व्यक्तियों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। मेरठ में दो स्थानों पर ऐसी घटनाएं हुई जिसमें पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जिसके वाट्सअप और फेसबुक से ऐसा मैसेज भेजा जाएगा या उसको शेयर किया जाएगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और साइबर टीम इस पूरे मामले पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर जो भी इस तरह की अफवाह फैला रहे हैं। उनके खिलाफ बराबर कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश