8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुलंदशहर बवालः फौजी जीतू से एसटीएफ ने छह घंटे की पूछताछ, आरोपी से मिली कर्इ चौंका देने वाली जानकारी

सेना ने मेरठ में एसटीएफ आैर एसआर्इटी टीम को आरोपी फौजी जीतू को देर रात सौंपा, फिर हुर्इ उससे पूछताछ  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 9 Dec 2018, 10:26 AM IST

meerut

बुलंदशहर हिंसाः फौजी जीतू से एसटीएफ ने छह घंटे की पूछताछ, आरोपी से मिली कर्इ चौंका देने वाली जानकारी

मेरठ। बुलंदशहर के स्याना में गोकशी के बाद हुर्इ हिंसा में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के आरोपी जितेंद्र मलिक उर्फ जीतू को सेना ने एसटीएफ के हवाले कर दिया है। शनिवार की देर रात करीब एक बजे मेरठ पुलिस लाइन स्थित एसटीएफ कार्यालय पर जम्मू से फौजी जीतू को लेकर पहुंचे सैन्य अफसरों ने एसटीएफ नोएडा व आगरा आैर बुलंदशहर पुलिस को सौंप दिया। उसके बाद एसटीएफ टीम ने फौजी जीतू से करीब छह घंटे पूछताछ की। सूत्र बताते हैं कि अधिकतर समय आरोपी जीतू खामोश रहा आैर हां या ना में उत्तर देता रहा।

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर बवाल: जीतू फौजी पुलिस हिरासत में, एडीजी बोले एसआईटी की जांच में होंगे और खुलासे, देखें वीडियाे

यह भी पढ़ेंः बुलंदशहर में बवाल के बाद भी गोतस्करों के हौसले बुलंद, पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो इनामी पकड़े गए, देखें वीडियो

बवाल के दौरान मौजूद था आरोपी जीतू

पुलिस लाइन स्थित एसटीएफ कार्यालय में मेरठ, नाेएडा व आगरा एसटीएफ आैर बुलंदशहर पुलिस ने फौजी जीतू से करीब छह घंटे पूछताछ की। उसके बाद इंस्पेक्टर की हत्या के मामले में आरोपी जीतू को बुलंदशहर रवाना कर दिया गया। एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह का कहना है कि अब तक की पूछताछ में आरोपी जीतू ने कबूला है कि वह अपने गांव वालों के साथ गोकशी के विरोध में स्याना थाने की पुलिस चौकी चिंगरावटी पर गया था। बवाल के दौरान भी वह मौके पर मौजूद था, लेकिन उसने कोई गोली नहीं चलाई। आरोपी फौजी को गिरफ्तार करने की बात एसएसपी एसटीएफ ने कही है। उन्होंने बताया कि जम्मू स्थित आरआर यूनिट के अधिकारी फौजी को मेरठ लाकर एसटीएफ मेरठ की सुपुर्दगी में देकर गए हैं उसके बाद ही एसटीएफ ने फौजी से पूछताछ की है।