28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसके इशारे पर चोरी के वाहन कट जाते हैं चंद मिनटों में, एेसे आया पुलिस की गिरफ्त में

हत्या के मामले में चल रहा था वांछित, एसएसपी मंजिल सैनी ने रखा था 25 हजार इनाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Mar 2018, 10:54 PM IST

meerut

मेरठ। वाहनों के कमेले सोतीगंज में जिसके इशारे पर चंद मिनटों में चोरी के वाहन कट जाते हैं, उसे पुलिस ने हतया के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के मामले में वांछित चल रहे हाजी गल्ला पर एसएसपी मंजिल सैनी ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। हाजी गल्ला पटेल नगर में हुई देवलोक कॉलोनी के अजय उर्फ रिंकू की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही थी। दिल्ली गेट पुलिस ने हाजी गल्ला को उसके घर के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेंः जीएसटी को लेकर टीम ने मारा छापा, एेसा हुआ दबे पांव लौटना पड़ा

सेटिंग से गिरफ्तार होने की सुगबुगाहट

सूत्रों की मानें, तो हाजी गल्ला को इस बात का भय था कि कहीं पुलिस उसका एनकाउंटर न कर दे। इसलिए वह अजय उर्फ रिंकू की हत्या के बाद से ही आत्मसमर्पण की कोशिश कर रहा था। माना जा रहा है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया बल्कि उसने खुद पुलिस के कुछ अधिकारियों से सेटिंग कर अपने आप को गिरफ्तार करवाया है। दूसरी ओर हाजी गल्ला की गिरफ्तारी का श्रेय पुलिस खुद ले रही है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में बस पलटने से दो की मौत, कई घायल

पल भर में वाहन लगाता है ठिकाने

वेस्ट यूपी और उत्तरी भारत में चोरी के वाहनों का कमेला माना जाने वाला सोतीगंज में सरगना हाजी गल्ला का सबसे ज्यादा सिक्का चलता है। उसके संपर्क पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी है। उसके यहां दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, पंजाब, उत्तरांचल और वेस्ट यूपी से आए चोरी के वाहन पल भर में ठिकाने लग जाते हैं। गल्ला के जेल भेजे जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। माना जा रहा है कि अब वाहन चोरी की वारदातों में भी कमी आएगी। पुलिस हाजी गल्ला को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। जिससे उससे वाहन चोरों के बारे में पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ेंः एमडीए के बाबू का रिश्वत लेते वीडियाे वायरल, मच गया हड़कंप

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग