दो दिन की हड़ताल के कारण आम लोगों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इससे व्यापार और अन्य कामकाज में परेशानी आएगी। बैंकों पर ताले लटकने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में कीर्ति दुग्गल, एसके शर्मा, प्रशांत शर्मा, ओमबीर सिंह, ललित कुमार, केके अग्रवाल, अमित त्यागी, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। इस बार नौ यूनियन एक साथ मिलकर हड़ताल कर रही हैं। बैंकों की इस हड़ताल का असर व्यापार पर पड़ेगा। बैंक की इस हड़ताल से चेक क्लीयरेंस व्यवस्था ठप हो गई है।