
car
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, मेरठ। महिलाओं के लिए सेफ सिटी बनने की ओर अग्रसर मेरठ महानगर में कक्षा 11 की छात्रा के साथ दुष्कर्म ( meerut rape ) का मामला सामने आया है। इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि छात्रा के साथ जिस स्विफ्ट कार ( Swift car ) में दुष्कर्म हुआ उस पर बीजेपी (BJP ) का स्टीकर लगा हुआ है। कार के पीछे महानगर अध्यक्ष गौ-रक्षा समिति भी लिखा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी अजय साहनी से मिली जानकारी के मुताबिक केएमसी हॉस्पिटल से एक मीमो प्राप्त हुआ जिसमें किशोरी को घायल अवस्था में छोड़ा गया था। किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण आरोपी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर फरार हो गया। पुलिस ने इस घटना के बारे में पूरी जानकारी ली तो पता चला कि आरोपित गौरक्षा सेवा समिति का महानगर अध्यक्ष है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने कक्षा 11 की छात्रा को बहकाकर उसे टयूशन से लिया और उसकी स्कूटी बागपत रोड स्थित कैफे पर खड़ी कराई। उसके बाद कार को एक सुनसान जगह पर ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म ( rape in car ) किया। छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे केएमसी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने आरोपित पुलकित सैनी निवासी प्रेमपुरी रेलवे रोड को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपित से पुलिस पूछताछ कर रही है। छात्रा के परिवार के लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बता दें कि इससे पहले महानगर में ही चलती बस में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हो चुकी है। उसके बाद महानगर में ये दूसरी वारदात सामने आई है, जिसमें कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि कार पर गलत तरीके से झंडा लगाया गया था। लड़के के बारे में पड़ताल की गई है। प्राथमिक पड़ताल में यह बात सामने आई है कि उसका किसी भी पार्टी से काेई ताल्लुक नहीं है गलत तरीके से कार पर झंडा लगाया गया था।
Updated on:
17 Oct 2020 10:26 pm
Published on:
17 Oct 2020 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
