सरधना थाना क्षेत्र निवासी कक्षा दो के छात्र के परिजनों ने छात्र के स्कूल में पढ़ने वाले तीन सीनियर छात्रों सहित दो अन्य पर अपने बच्चे के साथ कुकर्म का आरोप लगाया है। परिजनों ने पांचों के खिलाफ सरधना थाने में नामजद तहरीर दी है, जिस पर जांच कर मुकदमा दर्ज करने की बात कही गई है। परिजनों का कहना है कि आरोपी पिछले कई दिनों से बच्चे के साथ कुकर्म कर रहे थे। दूसरी ओर पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दरअसल, कस्बे के एक गांव के निवासी ग्रामीण का पुत्र गांव के स्कूल में कक्षा दो का छात्र है। परिजनों का कहना है कि छात्र पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहता था। परिजन उसकी इस हरकत से काफी परेशान रहने लगे। उसने स्कूल जाने से इंकार किया तो परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की। उसे चिकित्सक को दिखाया। झाड़फूंक भी करवाई, लेकिन फिर भी कोई आराम नहीं मिला।