23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मियों की छुट्टियों में बाहर जाने की योजना है, तो ट्रेन से मुश्किल ही कर पाएंगे सफर

मेरठ में ट्रेनों के रिजर्वेशन के लिए मची है मारामारी, अधिकतर ट्रेनों में हुआ फुल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 7:52 PM IST

meerut

मेरठ। गर्मी का मौसम हो या फिर त्यौहार का समय। इन सीजन में आमतौर पर ट्रेनों में टिकट और रिजर्वेशन को लेकर मारामारी रहती ही है। लोगों को अपने घर या रिश्तेदारी में जाने के लिए टिकट की जद्दोजहद के लिए जूझना होता है। लेकिन इसके बाद भी ट्रेनों में टिकट नहीं मिलती। सर्वाधिक मारामारी बिहार,राजस्थान, मध्यप्रदेश और पूर्वचाल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में है। यदि आप गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अभी आपका यह ख्वाब पूरा नहीं हो सकता, क्योंकि अधिकतर ट्रेनों में रिजर्वेशन की स्थिति ठीक नहीं है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

पूर्वांचल आैर जम्मू के लिए ज्यादा मारामारी

सबसे अधिक मारामारी मेरठ से पूर्वांचल और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। जिन लोगों ने पहले से ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रखा है, उन्हें तो सहूलियत है, लेकिन फिलहाल रिजर्वेशन आसानी से संभव नहीं है। बात अगर सभी टेनों की करें तो वर्तमान में दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहे हैं। जिसकी वजह से यात्रा करने की सोच रहे यात्रियों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ से जम्मू, कोलकाता, बिहार और राजस्थान जाने वाली गाड़ियों में रिजर्वेशन कराने के लिए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः अपनी-अपनी शादी के पहले से थे प्रेम संबंध, प्रेमी की पत्नी दवार्इ लेने गर्इ, तो दोनों ने कर लिया यह काम ...

तत्काल में भी सीट नहीं

स्थिति ये है कि रिजर्वेशन न मिलने के कारण अधिकतर यात्री तत्काल में रिजर्वेशन करा रहे हैं। आए दिन स्टेशन पर तत्काल रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। आधा दर्जन ट्रेनों की स्थिति तो यह है कि तत्काल में भी लोगों को सीट नहीं मिल पा रही है। जो लोग दिल्ली से वैशाली और नॉर्थ ईस्ट जैसी प्रमुख ट्रेनों से यात्रा करने की सोच रहे हैं उनके लिए तो और बुरी खबर है। इन दोनों टेनों में 30 जून तक कहीं कोई सीट नहीं है।

यह भी पढ़ेंः आर्इएसआर्इ एजेंट के कहने पर सेना में भर्ती के लिए आया था मेरठ, यहां उसने खेला खतरनाक खेल...

इन ट्रेनों में नहीं मिल रहा रिजर्वेशन

संगम एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल मेल, शालीमार एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, कालका मेल, पूर्वा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, अजमेर सियाल्दाह, भागलपुर गरीबरथ, मुरी एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मू एक्सप्रेस, जयपुर-इलाहाबाद, महानंदा एक्सप्रेस, स्वर्ण शताब्दी, सीमांचल एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में यात्रियों को रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग