31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोवंश को पकड़ने का तस्करों का यह तरीका जानकर हैरान हो जाएंगे आप

पूरा मामला जानने के बाद लोगों ने किया हंगामा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Jul 2018, 10:29 PM IST

meerut

तस्करों के गोवंश को पकड़ने का यह तरीका जानकर हैरान हो जाएंगे आप

मेरठ। योगी राज में गोवंश की रक्षा का संकल्प लिया गया था, लेकिन उसके बाद भी मेरठ में गोवंश के कटान का धंधा जोरों पर है। इसके लिए आवारा और गांव में खुले घूमने वाले गोवंश को पकड़ने का नया तरीका गोवंश हत्यारों ने ईजाद किया है। पहले तो ये लोग गोवंश को किसी बड़ी गाड़ी में डालकर ले जाते थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से अब इन गोवंश तस्करों ने अनोखा तरीका निकाला है, जिससे ये गोवंश को पकड़कर आसानी से ले जा सके और किसी को इनके ऊपर कोई शक भी नहीं हो।

यह भी पढ़ेंः मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एसटीएफ को जांच में मिले नए तथ्य, इससे यहां मचा हुआ है हड़कंप

इंजेक्शन देकर हत्या का प्रयास

टीपी नगर क्षेत्र में शनिवार को कुछ लोगों ने जहर के इंजेक्शन लगाकर कई गोवंश की हत्या का प्रयास किया। इसी दौरान पब्लिक ने उन्हें ललकारा तो वे मौके से भाग खड़े हुए। गो रक्षा हिन्दू दल के सदस्यों ने गोवंश का उपचार कराया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा होगी कड़े सुरक्षा घेरे में, इस बार होगी एटीएस की भी तैनाती

गो रक्षा हिन्दू दल ने किया हंगामा

घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई गई है। गो रक्षा हिन्दू दल के जिला अध्यक्ष राजू दूधिया के अनुसार नवीन मंडी के व्यापारियों ने सुबह कुछ लोगों को क्षेत्र में घूमने वाली गाय और सांडो को जहरीले इंजेक्शन लगाते देखा तो शोर मचा दिया। शोर मचने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, जहरीले इंजेक्शन के चलते कई गोवंश की हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलने पर राजू दूधिया सहित गो रक्षा हिन्दू दल के कई सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पशु चिकित्सक को बुलाते हुए गायों का इलाज शुरू किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने संगठन के सदस्यों ने जमकर हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कार्रवार्इ का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत किया।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

मरा जानवर समझ लोग नहीं करते थे विरोध

जहरीला इंजेक्शन लगने के बाद गोवंश की हालत बिगड़ जाती है और वे मरे हुए अवस्था में या अचेत हो जाते हैं। जिससे लोग उन्हें मरा समझ लेेते हैं इसी का फायदा उठाकर गोवंश के तस्कर उन्हें गाड़ी में डालकर कटान के लिए ले जाते हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश