मेरठ। नवग्रहों में से एक सूर्य समय-समय पर अपने स्थान का परिवर्तन करता रहता है। सूर्य को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव कम या अधिक पड़ता है। इस बार 17 सितंबर को सूर्य अपनी राशि सिंह से निकलकर सुबह 6.46 पर कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। कन्या सूर्य की मित्र राशि बताई जाती है। ऐसा गोचर के कारण हो रहा है। कन्या राशि के अधिपति बुध से सूर्य की नैसर्गिक मित्रता है। इस कारण सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से इसका समस्त 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषाचार्या संगीता शांडिल्य के अनुसार राशियों पर इस तरह प्रभाव पड़ेंगे।