10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सुषमा स्वराज राजनीति के साथ घर चला सकती हैं तो हम क्यों नहीं…

निकाय चुनाव 2017: भाजपा के महिला पार्षद अभ्यर्थियों ने बताया कैसे दूर करेंगी नगर समस्याएं, जवाब दिलचस्प  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 25 Oct 2017, 1:06 PM IST

Sushma Swaraj

Sushma Swaraj

मेरठ. निकाय चुनाव 2017 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने महानगर के सभी मंडलों में वार्ड पार्षद पद के लिए अभ्यार्थियों के साथ संवाद किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी में दावा करने वाली महिलाओं ने पूछे जाने वाले सवालों का बहुत ही रोचक उत्तर सामने आया है। मेरठ निकाय चुनाव प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने शास्त्रीनगर मंडल में आयोजित संवाद कार्यक्रम में वार्ड 26 से अभ्यार्थी बबीता गुप्ता से जब सवाल पूछा कि वे चुनाव क्यों लड़ना चाहती हैं, क्या घर के साथ वार्ड का विकास और जनता की समस्याओं को हल कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर भुवनेश्वर की शादी में हो सकता है हंगामा, जाने क्या है मामला

इस पर बबीता गुप्ता ने रोचक उत्तर दिया उनका कहना था, जब Sushma Swaraj राजनीति के साथ घर चला सकती हैं तो हम क्यों नहीं! एक बार मौका दें और जनता जिता दे फिर देखिए।

वार्ड 26 की ही नीति चौधरी से सवाल पूछा गया कि वे राजनीति में क्यों आना चाहती हैं तो उनका कहना कहना था, महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए।

घर से ही शुरू होती है गली-मोहल्ले की परेशानी।

आपको बतादें कि जागृति विहार मंडल में दस वार्ड आते हैं। इन दस वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए 42 पुरुष और 16 महिलाओं ने आवेदन किया। आवेदन करने आई महिला से पूछा गया कि वे वार्ड का विकास कैसे करेंगी तो उसका कहना था गली-मोहल्ले की परेशानी घर से शुरू होती है और हम घर में रहते हैं, हमें पता है किसको क्या परेशानी होती है। जब हम पार्षद बनेगीं तो समस्या तो अपने आप दूर हो जाएगी।

आवेदकों में एमए और पीएचडी भी

पार्षद पद के लिए आवेदन करने में एमए और पीएचडी पास भी है। शास्त्रीनगर मंडल में ऐसे आवेदकों की संख्या करीब तीस के लगभग है जो पीएचडी हैं। स्नातक तो लगभग सभी हैं।

बोले मेरठ प्रभारी
मेरठ प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी की प्राथमिकता पढ़े-लिखे और सामाजिक होने के साथ स्वच्छ छवि के उम्मीदवार हैं। जो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर सकें।