30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कब्रों को खोदकर तांत्रिक ले गए ये अंग, इलाके में फैल गया तनाव

पुलिस ने तहरीर के बाद जांच शुरू की, शहर के कर्इ तांत्रिकों पर नजर

2 min read
Google source verification
meerut

कब्रों को खोदकर तांत्रिक ले गए ये अंग, इलाके में फैल गया तनाव

मेरठ। मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोटका के जंगल में कब्रिस्तान है। इसी कब्रिस्तान से मंगलवार की शाम को लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने कब्र को खोदकर उनमें से कई मुर्दों के सिर काटकर ले गये और कब्रों को खुर्द-बुर्द कर दिया। चर्चा है कि ऐसा काम तांत्रिकों ने किया है। क्षेत्र में कई दिन से तांत्रिक घूम रहे थे और लोगों को झांड-फूंककर ठीक करने का काम कर रहे थे। जबसे कब्र से लाश के सिर गायब हुए हैं तब से क्षेत्र में घूमने वाले तांत्रिक भी लापता हो गए हैं। मामले की सूचना पर अल्पसंख्यक समुदाय मे रोष फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने हंगामा हुआ और इलाके में तनाव फैला हुआ है। बुधवार को पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र में जांच शुरू कर दी हैै। साथ ही यहां के कर्इ तांत्रिकों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस क्षेत्र में अधिकतर तांत्रिक रहते हैं, हो सकता है कि यहां के तांत्रिक गांव में पहुंचे हों।

यह भी पढ़ेंः कचहरी में इस तरह होते बचा खूनखराबा, दोहरे हत्याकांड के गवाह को मारने के इारदे से आए थे हमलावर

लोगों ने देखी खुली हुर्इ कब्र आैर गायब मिले अंग

जानकारी के मुताबिक राजपूत बाहुल्य गांव गोटका गांव के निकट जंगल मे गांव के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का कब्रिस्तान है। बताया जाता है कि मंगलवार को शाम के समय वहां से गुजर रहे लोगों ने कब्रिस्तान में कुछ कब्रों को खुला हुआ देखा। यह बात गांव में फैल गयी। जिसके बाद लोगों में रोष फैल गया। काफी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग मौके पर पहुंचे और कब्रों को खुर्द-बुर्द देखकर पुलिस को सूचना दी। रात में ही 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो थाना सरूरपुर व सरधना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने काफी हंगामा किया। पुलिस ने कब्रों को पास जाकर देखा तो लगभग आधा दर्जन कब्र खुदी हुई थी और उनमें से कई मुर्दों के सिर व अन्य अंग गायब थे। साथ ही कई अन्य कब्रों को भी खुर्द-बुर्द किया हुआ था। कब्र से मुर्दों के सिर गायब होने की सूचना पर आसपास के गांवों से भी मौके पर काफी लोग पहुंच गए।

यह भी देखेंः अब गाजियाबाद में लव जिहाद के नाम मॉब लिंचिंग

इस घटना से क्षेत्र में फैल गया तनाव

सूचना पर इलाके में तनाव फैल गया। इस संबंध में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मामले को दर्ज कराने को लेकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ सरूरपुर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कहीं कोई जंगली जानवर तो नहीं कब्रों से दफनाएं गए लोगों के सिर को ले गया। इसके अलावा उन लोगों के बारे में भी जानकारी की जा रही है जो लोग क्षेत्र में कई दिन से घूम रहे थे।