31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षिका ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर लगाया दुष्कर्म आैर फिर मंगनी तुड़वाने का आरोप, देखें वीडियो

मेरठ के किठौर का मामला, पुलिस ने एफआर्इआर भी दर्ज नहीं की  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Mar 2019, 1:25 PM IST

meerut

शिक्षिका ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर लगाया दुष्कर्म आैर मंगनी तुड़वाने का आरोप, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में मासूम छात्रा से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को बीते 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि एक और मामला उजागर हो गया। इसी थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के प्रधानाचार्य पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ेंः महिला की एक मोबाइल काॅल से फंस गया बुजुर्ग, बात वीडियो वायरल करने तक पहुंच गर्इ, देखें वीडियो

शिक्षिका ने प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट करने के लिए दी थी, लेकिन अभी तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। शिक्षिका के मुताबिक प्रधानाचार्य लगातार छह महीने से उसको ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कर रहा है। शिक्षिका ने बताया कि प्रधानाचार्य ने उसका वीडियो बना रखा है। वह उसको वायरल करने की धमकी देता हैं। शिक्षिका के मुताबिक उसकी मंगनी हो चुकी थी, लेकिन प्रधानाचार्य ने वीडियो उसके मंगेतर के पास भेज दी। जिसके बाद उसका रिश्ता टूट गया। उसने धमकी दी कि अगर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार नहीं किया तो वह आत्महत्या कर लेगी। आरोपी प्रधानाचार्य शिक्षिका के मंगेतर को धमकी दी थी कि अगर बारात किठौर में घुसी तो खूनखराबा हो जाएगा। पीड़िता और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय के होने के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा के अनुसार आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: स्कूल में परीक्षा देने आयी छात्रा के साथ मनचलों ने की बदसलूकी, वीडियो देखकर आपका खून खौल जाएगा

आरोपी का किठौर थाना क्षेत्र में स्कूल है। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। थाना पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। इसके चलते दो पक्षों में तनाव भी है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश