28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाव पलटी, 9 जने डूबकर मरे, 11 घायल, राहत एवं बचाव कार्य तेज

समुद्र तट से बोट के निकलने के दस मिनट बाद ही यह पलट गई। यात्री मदद के लिए छटपटाने लगे। इससे पहले कि मदद पहुंच पाती 9 जनों की मौत हो गई जिनमें दो बच्चे भी थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

balram singh

•

Updated: 26 Feb 2017, 11:00 PM IST

boat capsize

boat capsize

तुत्तुकुड़ी जिले में तिरुचेंदूर के निकट मनपाडु के समंदर में सैलानियों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। इस वजह से 2 बच्चों समेत 9 जनों की मौत हो गई जबकि 11 घायल हो गए है। राहत व बचाव कार्य जोरों पर है।

जिला पुलिस अधीक्षक अश्विन कोटनिस ने बताया कि हादसा रविवार शाम पांच से छह बजे के बीच हुआ। बोट में मंदिर दर्शन करने जा रहे यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के तहत बोट पर तीन परिवारों के करीब बीस से पच्चीस लोग सवार थे। बोट का मालिक धनसिंह है और दुर्घटना के वक्त बोट सेल्वम नामक शख्स चला रहा था।

दस मिनट में हो गई दुर्घटना

समुद्र तट से बोट के निकलने के दस मिनट बाद ही यह पलट गई। यात्री मदद के लिए छटपटाने लगे। इससे पहले कि मदद पहुंच पाती 9 जनों की मौत हो गई जिनमें दो बच्चे भी थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। समुद्र से 11 जनों को बचाकर निकालकर अस्पताल भर्ती कराया गया है। अन्य की खोज जारी है।

अधिक संख्या में थे यात्री

पुलिस अधीक्षक के अनुसार बोट में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री सफर कर रहे थे। वह यात्रियों के अधिक भार की वजह से पलट गई जिससे यह हादसा हुआ। मामला दर्जकर लिया गया है और जल्द ही इसके लिए जिम्मेदार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।