राहुल के इस बयान में दो बातें खास रहीं। पहली, उन्होंने टाटा समूह को नुकसान पहुंचाए जाने का आरोप लगाया। दूसरी, उन्होंने इस मुद्दे पर बड़े कारोबारियों के सामने आकर बोलने की जरूरत बताई। हालांकि, अपने पोस्ट में उन्होंने यह नहीं बताया कि टाटा समूह को किस मामले में और किस तरह नुकसान पहुंचाया जा रहा है।