30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: बारिश से इतना गिरा तापमान कि टूट गया दस साल पुराना रिकार्ड

Highlights मौसम वैज्ञानिकों ने जताया वेस्ट तेज बारिश का अंदेशा रविवार की सुबह से हुई बारिश, मौसम में आया बदलाव सितंबर माह में सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Sep 2019, 2:42 PM IST

meerut

मेरठ। रविवार का दिन मेरठवासियों ही नहीं पूरे पश्चिम उप्र के निवासियों के लिए सुबह से ही सुहाना बना हुआ है। रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पूरे वेस्ट यूपी में झमाझम के आसार बने हुए हैं। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली ही साथ ही रविवार का मजा दी दोगुना हो गया। मोदीपुरम स्थित कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिकों ने वेस्ट सहित पूरे एनसीआर में तेज बारिश का अंदेशा जताया है।

यह भी पढ़ेंः आप परेशान न हों, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का ये है आसान तरीका

विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आने वाले कुछ घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, हापुड, बागपत आदि जिलों में मौसम अचानक से बदल गया है। कई स्थानों पर बूंदाबादी शुरू हो चुकी है। विभाग के अनुसार सितंबर में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद थी। लेकिन उससे गर्मी से राहत नहीं मिल पाई थी।

यह भी पढ़ेंः KeyToSuccess: सिर से उठा पिता का साया, तो शाहीन नहीं हुई कमजोर, बनी तलाकशुदा महिलाओं का सहारा

बीती शनिवार को दोपहर से उत्तर पूर्वी हिस्सों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने के कारण ही काले बादलों ने पश्चिम का रूख किया और मौसम ने करवट बदल ली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगर हवाओं की गति अधिक रही तो मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। मेरठ में आज सुबह तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जो पिछले दस साल में सितंबर में सबसे कम तापमान माना जा रहा है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश