2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं की स्टूडेंट को ‘जिन्न’ कर रहा परेशान, शारीरिक संबंध बनाकर कर डाला प्रेग्नेंट! हर कोई हैरत में

छात्रा के इस अजीबो-गरीब दावे से पुलिस भी अचंभित है। लेकिन पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज़ कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 23 May 2017, 3:31 PM IST

मध्य प्रदेश में बेहद चौंकाने वाला सामने आया है। यहां एक 10 वीं कक्षा की छात्रा ने शारीरिक संबंध का आरोप किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि एक अदृश्य जिन्न पर लगाया है। यही नहीं उसने ये तक दावा किया है कि इस वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई है।

छात्रा के इस अजीबो-गरीब दावे से पुलिस भी अचंभित है। लेकिन पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज़ कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

दरअसल, 10वीं की एक छात्रा का दावा है कि उसके साथ च्जिन्नज् ने शारीरिक संबंध बनाए, जिसकी वजह से वह प्रेग्नेंट हो गई। मामला पन्ना जिले के देवेंद्र नगर इलाके का है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तहसील मुख्यालय देवेंद्रनगर से 18 किलोमीटर दूर सतना जिले के ग्राम शिवराजपुर में 10वीं की छात्रा मोहिनी (बदला हुआ नाम) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए पहुंची थी। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती परचा दाखिल करते वक्त परिजनों ने पति की जगह पिता का नाम लिखाया तो ड्यूटी पर तैनात नर्स ने इस बात पर आपत्ति जताई।

परिजनों के अपनी बात पर अड़े रहने पर नर्स ने देवेंद्र नगर पुलिस थाने को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई कंचन सिंह खुद जांच करने के लिए पहुंचे तो रागिनी ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है। वह लंबे समय से च्जिन्नज् से परेशान है।

माता-पिता को भी इस बारे में जानकारी है। उन्होंने तांत्रिक से झाड़-फूंक कराई, लेकिन जिन्न ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब