3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीजीपी अपने अफसरों काे बूस्टअप कर रहे थे, वहां बिकाऊ मकान देखने के बहाने बदमाश अंदर घुसे, फिर…

मेरठ में बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं, दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Feb 2018, 1:15 AM IST

meerut

मेरठ। प्रदेश के डीजीपी शहर में हों आैर कोर्इ वारदात हो जाए, भला कोर्इ सोच सकता है। मगर मेरठ के बदमाश वारदात जरूर करेंगे, इस पर यकीन है। एेसा ही हुआ शनिवार को। डीजीपी आेपी सिंह अपने पुलिस अफसरों के साथ बैठक में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए बूस्टअप कर रहे थे आैर उधर बदमाश गन प्वाइंट पर लूटपाट कर रहे थे। दोनों घटनाएं मवाना क्षेत्र की हैं। मवाना की रामबाग कालोनी में बदमाशों ने एक कारोबारी के साथ लूट की, तो गांव भैंसा में बदमाशों गन प्वाइंट पर घर में घुसकर लूटपाट की। जबकि डीजीपी पिछले एक साल में लाॅ एंड आर्डर की स्थिति बेहतर होने की बात कह गए हैं।

यह भी पढ़ेंः डीजीपी ने थानेदारों को लेकर कही बड़ी बात, इसका मतलब भी समझाया

यह भी पढ़ेंः आपकी कार में सीएनजी किट है, तो रखें यह ख्याल, वरना हो सकता है यह हाल!

मकान बिकाऊ है...

मवाना रोड स्थित गांव भैंसा में रर्इस अपनी पत्नी मोहसिना के साथ रहते हैं। उन्हें अपना मकान बेचना है, इसलिए घर क बाहर चाॅक से लिख रखा है। बताते हैं कि चार बदमाश दो बाइक पर रर्इस के मकान के पास पहुंचे। इनमें दो वहीं खड़े रहे आैर दो बदमाश बाइक से रर्इस के घर पहुंचे। इनमें से एक ने हेल्मेट लगा रखा था। उस समय उनकी पत्नी मोहसिना घर पर अकेली थी।

दोनों बदमाशों ने मोहसिना से दरवाजा खुलवाकर पूछा कि क्या मकान बिकाऊ है। मोहसिना दोनों को मकान दिखाने अंदर ले आयी। अंदर आते ही बदमाशों ने अंदर से कुंडी लगा दी आैर मोहसिना के सिर तमंचा रखते हुए उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने घर में अलमारी, संदूक, तिजाेरी समेत खंगाल दिया। मोहसिना ने बताया कि सोने का सेट, चांदी का सेट, झुमके व अन्य आभूषण आैर दस हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद मोहसिना ने आसपास के लोगों को बताया आैर पुलिस को इसकी जानकारी दी। आसपास के लोगों में इन दोनों घटनाआें को लेकर काफी भय है, जबकि पुलिस बदमाशों की खोज शुरू भी नहीं कर पायी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ के डबल मर्डर के पीछे की यह है कहानी, आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे!

यह भी पढ़ेंः बिजली चाेरी करने वालों की अब खैर नहीं, विजिलेंस की इतनी टीमें उतर रही मैदान में

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश