जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, इसमें एक बदमाश आकिब को गोली लगी, इसके बाद इसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार बदमाश की तालाश की जा रही है। पुलिस की मानें तो आकिल 2014 में मेरठ में 11 लाख और दिल्ली में 80 लाख की लूट को अपने साथियों के साथ अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस उससे अन्य जानकारी जुटा रही है और अन्य आपराधिक मामलों को भी ट्रेस कर रही है। साथ ही उसके फरार साथी को तलाश कर रही है।