4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसमान पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम, जानिए आज क्या है भाव

आज दिसंबर के पहले दिन सोना—चांदी की कीमतों ने रिकार्ड तोड़ दिया। गुरुवार को 470 रुपए प्रति दस ग्राम की वृद्धि के साथ 24 कैरेट सोने का भाव 53,320 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 01, 2022

आसमान पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम, जानिए आज क्या है भाव

आसमान पर पहुंचे सोना-चांदी के दाम, जानिए आज क्या है भाव

सोना—चांदी के दामों में तेजी बनी हुई है। आज एक दिसंबर को यूपी में सोने के दाम में 470 रुपए की तेजी आई। जबकि चांदी के दाम भी 1300 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए।

लखनऊ में आज सोना चांदी का भाव

यूपी की राजधानी लखनऊ में सोने की कीमत में तेजी देखी गई। आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने का दाम 5,333 रुपए है। 24 कैरेट 8 ग्राम सोने का भाव 42,664 रुपए और दस ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 53,330 रुपए है।

यह भी पढ़ें : पश्चिम की हवा से आज एक दिसंबर को लखनऊ समेत इन जिलों का गिरा तापमान

लखनऊ सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का दाम में भी वृद्धि हुई है। आज 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 4,870 रुपए और 8 ग्राम के दाम 38,960 रुपए हैं। जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 48,700 रुपए है। लखनऊ में आज चांदी का दाम 63,600 रुपए प्रति किलोग्राम है।

यह भी पढ़ें :AIDS की बीमारी, पेट में बच्चा, पति ने कहा था- मैं बदचलन औरत को साथ नहीं रख सकता

मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी का दाम

मेरठ के सराफा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी आई है। आज गुरुवार को मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 53,320 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का भाव 64,590 रुपए प्रति किलोग्राम है। मेरठ में आज चांदी की कीमत में 1,300 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। जबकि सोने के दाम में 470 प्रति दस ग्राम की बढ़ोत्तरी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग