
आज 1 जनवरी 2023 को यूपी के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरा और भारी गलन के साथ दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग ने आगामी 3 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी यूपी में ठंड का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। यूपी के अन्य जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।
शुक्रवार को हुई बूंदाबांदी से ठिठुरन और बढ़ गई है। नए साल का स्वागत कोहरे और शीतलहर के साथ हुआ है। 31 दिसंबर की रात मेरठ और आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री के आसपास है और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार 4 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रह है। यूपी के बदले मौसम में अब कुछ दिन शुष्क हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। पश्चिमी विक्षोभ की आहट से बादल छा सकते हैं।
गोंडा और बहराइच में पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड
गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर में पछुआ हवाओं से ठंड बढ़ी है। लखनऊ में शनिवार को दिन हल्का कोहरा छाया रहा। जिसने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। आज सुबह से राजधानी के बाहरी हिस्से घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण दृश्यता 800 मीटर है। आज रविवार से पारा और गिरेगा। जिससे सर्दी और अधिक बढ़ेगी। कोहरा भी घना होगा जिससे दृश्तया में गिरावट आएगी।
Published on:
01 Jan 2023 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
