
भारत जोड़ो यात्रा में सिर्फ T-Shirt पहनकर चल रहे हैं राहुल गांधी ने किया इस राज का खुलासा
भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचने के बाद 9 दिन के ब्रेक पर है। भारत जोड़ो यात्रा में पिछले तीन महीनों से राहुल गांधी एक सफेद टी शर्ट पहने हुए हैं। और आम आदमी से लेकर तमाम राजनीतिक दलों के बीच सफेद टी शर्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। 26 दिसंबर की सुबह जब दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी तो राहुल गांधी सिर्फ टीशर्ट पहन पूर्व प्रधानमंत्रियों के समाधि पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। और राहुल गांधी टीशर्ट सुर्खियों में आ गई। सब सिर्फ एक ही सवाल था कि, क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ठंड नहीं लगती? तो साल 2022 के अंतिम दिन राहुल गांधी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में इस राज का खुलासा किया।
कैसे ठंड नहीं लगती है, यात्रा के बाद बताने का वादा
कांग्रेस नेता, सांसद और भारत जोड़ो यात्रा के अगुवा राहुल गांधी ने 31 दिसम्बर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहाकि, मुझे ठंड नहीं लगती, जब ठंड लगेगी तब मैं स्वेटर पहन लूंगा। बेहद मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी ने कहाकि, अब मैं यात्रा के बाद वीडियो बनाऊंगा और बताऊंगा कि कैसे ठंड नहीं लगती है।
मैं सर्दी से डरता नहीं हूं
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहाकि, आप चाहते हो मैं स्वेटर पहन लूं, इससे इतनी डिस्टर्बेंस क्यों हैं? इसका कारण है कि मैं सर्दी से डरता नहीं हूं, आप डरते हो।
टी-शर्ट को लेकर इतना बवाल क्यों
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहाकि, टी-शर्ट को लेकर इतना बवाल क्यों है? मैं स्वेटर नहीं पहनता क्योंकि मुझे सर्दी से डर नहीं लगता। ठंड लगने के बाद मैं स्वेटर पहनने की सोच रहा हूं।
Updated on:
31 Dec 2022, 2:54 PM IST
Published on:
31 Dec 2022, 2:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.