30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टमाटर के भाव पहुंचे आसमान पर, तो लोगों की रसोई से हुआ दूर

मुंडेरा सब्जी एवं फल व्यापारी दिनेश पाल का कहना है कि टमाटर के दागी होने और आवक कम होने से अचानक दाम बहुत ज्यादा हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 1 Oct 2021, 4:44 PM IST

tomato.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में टमाटर के दाम अचानक से आसमान पर पहुंच गए हैं। टमाटर के भाव आसमान पर पहुंचने से लोगों की रसोई से यह दूर हो गया है। हालात यह हैं कि जो टमाटर एक सप्ताह पहले तक 40 रुपये किलो बिक रहा था वह अब 80-90 रुपये किलो तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : मुंद्रा पोर्ट से पकड़ी गई हेरोइन मामले के तार अब पश्चिमी यूपी से जुड़े

लोगों पर महंगाई की पड़ी मार

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों की बारिश के कारण टमाटर की फसल खराब हो गई। टमाटर दागी हो गए। इसलिए आवक कम होने से टमाटर का दाम अचानक बहुत ज्यादा चढ़ गया। टमाटर का थोक दाम 45 से 50 रुपये किलो हो गया है। इससे फुटकर दाम 80 से 90 रुपये हो गया है। अन्य सब्जियों की कीमतें थोक मार्केट दिल्ली सब्जी मंडी में स्थिर हैं लेकिन, दाम पहले से बढ़े हैं। इससे लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है।

बारिश से सब्जियों की फसल खराब होने से दाम बढ़े

पिछले दिनों लगातार बारिश होने से सब्जियों की फसलें खेतों में ही खराब हो गईं। इससे सब्जियों की कीमतें दोगुना से ज्यादा हो गई हैं। गुरुवार को लोहिया नगर सब्जी मंडी में कद्दू 40 से 45 रुपये किलो, खीरा 40 रुपये किलो, बैगन 30 से 40 रुपये किलो, टमाटर 40 से 45 रुपये किलो, लौकी, तोरी, भिंडी रेट 30 से 40 रुपये किलो था। सामान्य आलू 20 से 25 रुपये किलो, जी-फोर आलू 25 से 30 रुपये किलो और नया आलू का दाम 30 से 35 रुपये किलो था। शुक्रवार को टमाटर का दाम बाजार में 80 रुपये किलो हो गया।

नासिक और बेंगलुरु आ रहा टमाटर

टमाटर इन दिनों मंडी में नासिक और बेंगलुरु से आ रहा है। पिछले सप्ताह सोमवार को सब्जी मंडी में कददू का दाम 30 रुपये किलो, बैगन 25 रुपये किलो, पत्तागोभी 20 से 30 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये किलो, भिंडी की कीमतें 25 से 30 रुपये किलो था। वहीं, फुटकर में टमाटर 50 रुपये किलो तक बिका था। भिंडी के दाम भी 25 रुपये किलो तक थे। जबकि बैगन 30 रुपये किलो, गोभी 60 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये किलो थी।

दूसरे राज्यों से काफी कम हुई आवक

मुंडेरा सब्जी एवं फल व्यापारी दिनेश पाल का कहना है कि टमाटर के दागी होने और आवक कम होने से अचानक दाम बहुत ज्यादा हो गया। अन्य सब्जियों में भी तेजी बनी है। सब्जियों के दाम और बढ़ने के आसार हैं। इस समय नासिक और बेंगलुरु से टमाटर आ रहा है इस कारण से इसके दाम अधिक बढ़ गए हैं।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, प्रदेश भर की शराब दुकानें 2 अक्टूबर को रहेंगी बंद

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश