26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रहा ये अवैध काम कभी भी करा सकता है साम्प्रदायिक बवाल

पुलिस की शह पर हो रहा यह अवैध काम, लोग कर्इ बार कर चुके हैं शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Nov 2018, 12:27 PM IST

meerut

हाईकोर्ट आदेश के बाद हो रहा ये अवैध काम कभी भी करा सकता है मेरठ में सांप्रदायिक बवाल

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में लगने वाली अवैध पैठ को लेकर क्षेत्रीय निवासी और पैठ व्यापारी आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। बाद में मौके पर पहुंचे स्थानीय नेताओं ने दोनों पक्षों को समझाते हुए हंगामा शांत किया। वहीं, हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद गुलजार हो रही यह अवैध पैठ क्षेत्र में कभी भी सांप्रदायिक बवाल करा सकती है। पुलिस अभी स्थिति को नहीं समझ रही और वह जानकर भी अंजान बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः दरोगा काे पीटने वाला भाजपा पार्षद जेल से रिहा, अब पार्टी कार्यकर्ताआें में इस बात को लेकर है बेहद गुस्सा

कर्इ वर्षों से चल रही पैठ

दरअसल, समर गार्डन 60 फुटा रोड पर पिछले कई वर्षों से कुछ व्यापारी सड़क घेरकर पैठ लगाते आ रहे हैं। पैठ लगने से यहां पर जाम की स्थिति हो जाती है। लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं जब बच्चों के स्कूल की छुट्टी होती है तो उस दौरान हालात और अधिक मुश्किल हो जाते हैं। इसको लेकर कई बाद दो पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं। जबकि कुछ समय पहले हाईकोर्ट भी जिले से सभी प्रकार की अवैध पैंठो को हटाने का आदेश दे चुकी है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस की शह पर पैठ लग रही है। वहीं, क्षेत्र के निवासियों का आरोप है कि हर सप्ताह लगने वाली इस पैठ में टहलने वाले मनचलों और असामाजिक तत्वों की हरकतों के चलते क्षेत्र की महिलाओं का सड़क पर चलना मुहाल हो गया है। लोगों का कहना है कि पैठ वाले दिन महिलाएं तो घर से निकलती भी नहीं है। शनिवार को क्षेत्र के निवासियों ने पैठ में फड़ लगाने पहुंचे व्यापारियों का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और टकराव के हालात बन गए।

यह भी पढ़ेंः शादी में पहुंचकर बदमाश करता रहा फायरिंग, मुठभेड़ के दौरान दीवान डंडा लेकर संभाले रहा कमान, फिर इस तरह कब्जे में आया शातिर

लोगों की समझदारी से मामला शांत हुआ

जानकारी के बाद क्षेत्रीय नेता अपने समर्थकों सहित मौके पर पहुंचे और आपस में भिड़ने पर आमादा लोगों को समझाते हुए शांत किया। इसी बीच कुछ लोग दूसरे संप्रदाय के भी आ गए। जिससे सांप्रदायिकता वाली स्थिति उत्पन्न होने की नौबत आ गई। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों के बीच इस मामले में बैठक के बाद कोई निर्णय लेने की सहमति बनी है। हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक मामला शांत होने के कारण पुलिसकर्मी वापस लौट आए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग