1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल की पार्टी मांगी तो हो गया विवाद, दो बहनों ने खौफ में कालेज जाना तक छोड़ दिया, जानिए क्यों हुआ

खास बातें मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में सामने आया सनसनीखेज मामला आरोपियों ने दोनों सगी बहनों के वीडियो बनाकर वायरल की धमकी दी पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Aug 2019, 1:40 PM IST

meerut

मेरठ। परीक्षितगढ़ में दो सगी बहनों ने मनचलों से परेशान होकर पहले कालेज जाने से मना किया, फिर ट्यूशन भी जाना छोड़ दिया। पुलिस ने आपसी विवाद होने पर मारपीट का मामला दर्शाया है। जबकि दोनों बहनों ने अपने परिजनों को चेतावनी दी है कि अगर मनचलों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो वे कभी कालेज नहीं जाएंगी और जहर खाकर अपनी जान दे देंगी।

मोबाइल छीनने पर हुआ था विवाद

परीक्षितगढ़ के गांव की निवासी दोनों सगी बहनें कस्बे के कालेज से बीएड और बीए कर रही हैं। युवतियों के पिता ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी में छोटे भाई से गांव के हरवीर के भाई आदेश ने मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल देने की एवज में रिश्तेदार से पार्टी मांगी। इस पर विवाद हो गया तो रिश्तेदार की ओर से पहुंचकर उन्होंने आदेश व उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। इस पर हरवीर के भाई और बेटे ने धमकी दी कि दोनों सगी बहनों के कालेज और ट्यूशन आते-जाते वीडियो बनाएंगे।

यह भी पढ़ेंः दो भाइयों ने दे दिया सगी बहनों को तलाक, जानिए क्या है पूरा मामला

दोनों बहनों से बस में की अश्लील हरकतें

युवतियों का आरोप है कि 19 अगस्त को दोनों बहनें ट्यूशन पढ़कर बस से लौट रही थी। बस में ही आरोपी पक्ष की ओर से चार युवकों ने उनके साथ अश्लील हरकतें की। दोनों ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने युवती के रिश्तेदार चाचा और आदेश को हिरासत में ले लिया। युवतियों के पिता का कहना है कि आरोपी पक्ष की ओर से धमकी मिलने उनकी बेटियों ने कालेज और ट्यूशन जाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कालेज भेजने की कोशिश की तो दोनों ने जहर खाकर जान देने की चेतावनी दे दी।

धमकी देने वालों को भेजें जेल

युवतियों के पिता का कहना है कि उनकी बेटियों ने चेतावनी दी है कि जब तक धमकी देने वालों को पुलिस जेल नहीं भेजती, तब तक वे कालेज और ट्यूशन नहीं जाएंगी। परीक्षितगढ़ थाने के एसओ कैलाश चंद ने बताया कि मामला मारपीट का है, जिस पर दोनों पक्षों को एक-एक व्यक्ति को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश