परिजनों ने फैक्टरी संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और मृतको के परिजनों को नौकरी और 20-20 लाख रुपये मुआवजे दिए जाने की मांग की है। दरअसल, इंचौली इलाके में फिटकरी गांव के पास वेंकेटेश पेपर मिल में गत शुक्रवार की शाम अचानक बॉयलर की ट्यूब फटने से हुए रिसाव के बाद आग लग गई। आग के साथ उपकरणों में हुए तेज धमाके की चपेट में आए कर्मचारी झुलस गए।