4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली पर यह बैंक शुरू कर रहा ऐसी स्कीम, जिसमें ब्याज हो जाएगा माफ, ये हैं खास बातें

Highlights यूको बैंक के चेयरमैन अतुल कुमार गोयल ने की घोषणा बोले- ऋण लेकर जमा नहीं कर पाने वाले घबराए नहीं दिवाली के मौके पर यूको कैश योजना लांच की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 22 Oct 2019, 11:12 AM IST

meerut

मेरठ। इस बार यूको बैंक अपने ग्राहकों के लिए दिवाली पर नया आफर लेकर आया है। जिसे सुनकर उसके ग्राहक तो प्रसन्न होंगे ही, साथ अन्य लोग भी बैंक की ओर आकर्षित होने से अपने आप को नहीं रोक पाएंगे। यूको बैंक ने दिवाली के मौके पर एक एनडी स्कीम लांच की है। जिसके तहत एक करोड़ तक का लोन लेने वाले लोग इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ने अपने इस ऋण को ब्याज मुक्त किया है। जिन ग्राहकों का लोन किन्हीं कारणों से एनपीए हो चुका है और वे अपनी किश्त नहीं भर पा रहे हैं। इस दीपावली पर उनके लिए ये सुनहरा अवसर है। वे बिना ब्याज के अपना लोन एनपीए से बाहर निकाल सकते हैं और लोन को उतार सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर के डाकघरों में पाकिस्तान भेजे जाने वाले पत्र और सामान लेने पर रोक

मेरठ पहुंचे यूको बैंक के चेयरमैन अतुल कुमार गोयल ने बैंक कर्मचारियों और अपने प्रमुख ग्राहकों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बैंक ने एमएसएमई सेक्टर पर अधिक ध्यान दिया है। बैंक के जोनल मैनेजर अभिमन्यु रजत ने बताया कि इस बार दीपावली पर ऋण को बिना ब्याज के मुक्त करने की योजना लांच की गई है। बैंक के एमडी अतुल कुमार गोयल ने बताया कि नोटबंदी के बाद बैंक के ओपेक्स एटीएम यानी जो एटीएम किराए पर लिए गए थे वे बंद कर दिए गए हैं। इनकी संख्या पूरे देश भर में 800 के लगभग थी। ये एटीएम जल्द ही शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए दिवाली के मौके पर यूको कैश के नाम से ग्राहकों को सुविधा प्रदान की है। इस सुविधा के तहत ग्राहक एक दिन में एटीएम से बिना कार्ड के दस हजार रूपये निकाल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश