
गुजरात पलायन: केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यापाल सिंह का बड़ा बयान कह दी ये बात
बागपत। शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बुधवार को बागपत पहुंचे केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह का गुजरात पलायन मामले पर बयान सामने आया है। जहां सांसद ने भाजपा पर लग रहे आरोपों पर बोलते हुए कहा कि जो आरोप लग रहे हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है।
कुछ लोग अपने इंट्रेस्ट के लिए मीडिया में बयानबाजी करते हैं। साथ ही उन्होंने गुजरात के सीएम विजय रूपाणी के बयान का हवाला दिया कि सीएम ने लोगों को आश्वसन दिया है। वहां की सरकार सभी को सुरक्षा मुहैया कराएगी। इस दौरान जब राम मंदिर मुद्दे पर सवाल किया गया तो मंत्री सत्यपाल सिंह चुप्पी साध गएऔर बिना जवाब दिए निकल गए।
दरअसल डॉ सत्यपाल बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलिज में होने जा रही महिला व पुरुष शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए बागपत पहुंचे थे। यहां दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता होने जा रही है, जिसमें यूनिवर्सिटी लेवल पर खिलाड़ियों का चयन होना है। जिसमें सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की ओर से कॉलेज के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
Updated on:
10 Oct 2018, 5:07 PM IST
Published on:
10 Oct 2018, 5:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.