वहीं, गोकशी के परिवार के लोगों को ताकीद की जा रही कि वह गोकशों का साथ न दें। गोकशी की कमाई खाने वाले परिवार भी गोकशी के लिए जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवार्इ की जाएगी। गोकशी करने वाले को समाज से बाहर निकाला जाएगा। इस अभियान के तहत गोकशी के लिए कुख्यात जानी, किठौर और फलावदा थानों के कुछ गांवों में पुलिसकर्मी पहुंचे और वहां पर एक चौपाल पर ग्रामीणों को एकत्र किया इसके बाद उनको गोकशी न करने की कसम दिलाई गई।