3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Independence day 2018: देश की यह अनूठी प्रभात फेरी, जो आजादी के पहले भी निकलती थी

डीएम के नेतृत्व में गांधी आश्रम से निकली प्रभात फेरी

2 min read
Google source verification
meerut

Independence day 2018: देश की यह अनूठी प्रभात फेरी, जो आजादी के पहले भी निकलती थी

मेरठ। स्वतंत्रता दिवस हो या गणतंत्र दिवस मेरठ की यह प्रभातफेरी इन दो राष्ट्रीय पर्व के मौके पर हमेशा अपने समय से निकलती रही है। मेरठ में निकलने वाली इस प्रभात फेरी की खासियत यह है कि यह आजादी के 15 साल पहले से निकलती आयी है आैर अब तक लगातार निकलती आ रही है। आजादी से पहले यह सुबह छह बजे निकलती थी, जिसका समय अब भी वही है। आजादी से पहले शहर-गांव के युवक आैर बुजुर्ग इसमें शामिल होते थे आैर आजादी के तराने गाते थे। उस समय यह प्रभात फेरी ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जोश भरने के लिए होती थी। स्वतंत्रता सेनानी धर्म दिवाकर का कहना है कि तब यह प्रभात फेरी गांधी आश्रम से शुरू होकर पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक तक होती थी। उसके बाद यह शहीद स्मारक तक होने लगी। इस प्रभात फेरी की मिसाल देश में आैर कोर्इ नहीं है।

यह भी पढ़ेंः Independence day 2018: यूपी के इस जनपद के डीएम ने दिलार्इ अपने अफसरों आैर कर्मचारियों को यह शपथ तो एक-दूसरे को ताकते रहे गए सभी

डीएम के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी

इस वर्ष भी देश के 72 वें स्वतंत्रता दिवस को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के नेतृत्व में गांधी आश्रम से परंपरागत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने गांधी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर प्रभात फेरी का शुभारम्भ किया। प्रभात फेरी गांधी आश्रम से इन्दिरा चैक, बुढ़ाना गेट होते हुए शहीद स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने इन्दिरा चैक पर पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये तथा बुढ़ाना गेट पर शहीद मंगल पाण्डे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको कोटि-कोटि नमन किया।

यह भी पढ़ेंः Independence day 2018: मेरठ में 1857 की क्रांति को लेकर कमिश्नर ने की यह बड़ी घोषणा

शहीदों के नमन के बाद ध्वजारोहण

शहीद स्मारक पहुंचकर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित करते हुए देश के अमर शहीदों को शत-शत नमन किया तथा ध्वजारोहण व राष्ट्रगान पश्चात अपने उदबोधन में सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह आजादी हमें आसानी से नहीं मिली बल्कि इस आजादी में महापुरूषों सहित सभी धर्मों और वर्गो के लोगों का योगदान रहा है इसलिए सभी को मिलकर अमर शहीदों व क्रान्तिकारियों के सपनो का भारत बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि देश के युवा वर्ग के साथ देश की उन्नति व तरक्की में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में बच्चों आैर बड़ों ने स्वतंत्रता दिवस इस तरह मनाया, देखें तस्वीरें

प्रभात फेरी में ये भी रहे शामिल

प्रभात फेरी में विभिन्न विद्यालयों, राजकीय इण्टर कालेज, खालसा इंटर कालेज, राम सहाय इंटर कालेज, कनोहर लाल कृष्ण सहाय इण्टर कालेज की छात्र-छात्राएं, एनसीसी के कैडेट, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, बैंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचन्द्र, अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चन्द्र, नगर मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार सिंह, डीआईओएस गिरजेश चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेन्द्र कुमार, जिला स्वतंत्रता संग्राम परिषद के उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महासचिव राजीव गर्ग, ऋषि शर्मा, कामरेड शरीफ अहम आदि उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग