मेरठ। दो घरों की एक दीवार होने के कारण इसमें एक पक्ष के दीवार पर कील ठोकने से विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए आैर फिर गोली चल गर्इ। गोली भी चलार्इ तो शामली में तैनात यूपी 100 पर तैनात सिपाही ने। गोली महिला की छाती पर लगी, उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पिता ने सिपाही के खिलाफ दौराला थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज करार्इ है।