
मेरठ। इस बार का यूपी बोर्ड रिजल्ट कई मायनों में अनोखा होगा। पिछले बार की अपेक्षा इस बार बोर्ड की साइट बीच-बीच में बंद या हैंग नहीं होगी। छात्रों को सिर्फ एक क्लिक पर सेंकेडों में अपना रिजल्ट स्क्रीन के सामने होगा। यह कहना है यूपी बोर्ड मेरठ के क्षेत्रीय सचिव सहस्त्रांशु सुमन राणा का। उनका कहना है कि इस बार इन समस्याओं से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिससे छात्रों को बोर्ड की साइट खोलने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
इन दोनों बोर्डों से आगे निकला यूपी बोर्ड
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सख्ती के साथ परीक्षा कराने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पेपरों की चेकिंग की प्रक्रिया पर भी कड़ी निगाह रखी गई। यूपी बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग भी सीसीटीवी की निगरानी में हुई। ऐसा पहली बार हुआ। जिस कारण माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड की यह परीक्षा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से भी आगे निकल गई। बताते चलें कि इस बार रिजल्ट भी जल्दी आ रहा है यानी 29 अप्रैल को। राणा ने बताया कि इससे 12वीं पास करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा से जुड़े कोर्सेज में एडमिशन लेने में काफी आसानी होगी। यूपी बोर्ड ने 2018 की 10वीं-12वीं की परीक्षा सीबीएसई से एक महीने पहले शुरू कर दी थी। सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं परीक्षा से 20 दिन और 12वीं परीक्षा से छह दिन पहले ही यूपी बोर्ड के पेपर शुरू हो गए थे। इसी कड़ी को आगे बढाते हुए यूपी बोर्ड परिणाम भी 29 अप्रैल देने जा रहा है। जबकि सीबीएसई के परिणाम मई अंत और सीआईएससीई के रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। इस लिहाज से यूपी बोर्ड में 11वीं की पढ़ाई दोनों बोर्ड से पहले शुरू हो जाएगी।
पहले 10 टॉपरों की कॉपी होगी सार्वजनिक
यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने 'पत्रिका' से बातचीत में बताया कि परीक्षाएं पहले खत्म कराने से रिजल्ट पहले जारी करने में आसानी हो रही है। इस बाद सीसीटीवी लगाने से परीक्षा में पारदर्शिता आई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पहले 10 टॉपरों की कॉपी सार्वजनिक होगी।
Published on:
21 Apr 2018, 7:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.