1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराएगा डिजिटल लाॅकर, होगा यह फायदा

केंद्र सरकार के डिजिटल लॉकर के पोर्टल पर यूपी बोर्ड की वेबसाइट का भी लिंक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 6:14 PM IST

meerut

मेरठ। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले 55 लाख से अधिक छात्र-छात्रओं के प्रमाणपत्र डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रहेंगे। बोर्ड इस साल से अंकपत्र व सह प्रमाणपत्रों को क्लाउड कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी उपलब्ध करने पर विचार कर रहा है। वैसे तो बोर्ड ने पिछले कई सालों का परिणाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद अलग से डिजिटल लॉकर पर भी प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है ताकि छात्र-छात्राएं डिजिटल फार्म में अपने कागजात सुरक्षित रख सकें।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

डिजिटल लाॅकर के पोर्टल पर यह लिंक भी

इसके लिए केंद्र सरकार के डिजिटल लॉकर के पोर्टल पर यूपी बोर्ड की वेबसाइट का भी लिंक रहेगा। डिजिटल लॉकर की वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद परीक्षार्थियों को अपना एकाउंट खोलना होगा। खाता खुलने के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट के लिंक पर जाकर अपने प्रमाणपत्र को सुरक्षित रख सकते हैं। इसका फायदा यह होगा कि अंकपत्र व सह प्रमाणपत्र खोने पर छात्र-छात्राएं आसानी से प्रिंट निकाल सकेंगे।

यह भी पढ़ेंः अपनी-अपनी शादी के पहले से थे प्रेम संबंध, प्रेमी की पत्नी दवार्इ लेने गर्इ, तो दोनों ने कर लिया यह काम ...

परीक्षा परिणाम के लिए नहीं अधिक इंतजार

इस बार यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पडेगा। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम की उल्टी गिनती अब शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को आ रहा है।

यह भी पढ़ेंः कठुआ कांड के आरोपी छात्र को 12 जनवरी की परीक्षा में मिले थे शून्य अंक!

मूल्यांकन का कार्य खत्म

उप्र बोर्ड के मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय सचिव राणा सहस्त्राशु कुमार सुमन ने बताया कि बोर्ड के रिजर्ल्ट की घोषणा का अअधिकांश कार्य पूरा हो गया है। मूल्यांकन का काम 31 मार्च को पूरा करने का आदेश दिया गया था। करीब 55 लाख अभ्यर्थियों की कापियों का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरू हुआ था। परीक्षा परिणाम निश्चित तौर पर इसी माह के आखिरी सप्ताह तक घोषित करने का सरकार का लक्ष्य था। जिसमें बोर्ड के अधिकारी सरकार की इस परीक्षा में खरे उतरे हैं। जिसका नतीजा है कि अब बोर्ड परीक्षा परिणाम की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। परीक्षा परिणाम के ऐलान के बाद छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश