2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2018: परीक्षा परिणाम वाले दिन इस मंत्र का करेंगे जाप तो मिलेगी सफलता

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 29 अप्रैल को दोपहर में आएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 28 Apr 2018, 1:53 PM IST

up board

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल मतलब रविवार को दोपहर में आएंगे। इसका रिजल्ट आप इस लिंक http://results.patrika.com/ पर क्लिक करके देख सकते हैं। वहीं, रिजल्ट आने से पहले इससे पहले स्टूडेंट्स मंदिर जाते हैं और भगवान के सामने मन्नत मानते हैं। इसके बाद भी कुछ छात्र परिणाम की दौड़ में पीछे रह जाते हैं। ज्योतिषाचार्य का मानना है कि परीक्षा परिणाम वाले दिन कुछ पूजा-पाठ करने से भी उम्मीद के मुताबिक सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2018: इस तरह करें आप टॉपर्स की काॅपियों से अपने उत्तरों को चेक, पता चल जाएगी गलती

कई कारणों से होता है तनाव

ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाष नाथ द्विवेदी का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा अंक लाने की होड़, साथी बच्चों से तुलना, लक्ष्य के अनुसार प्रदर्शन करना जैसे कई कारणों से बच्चों में तनाव पैदा हो जाता है। परीक्षा में इस तरह का तनाव अक्सर नकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करता है। तनाव के कारण परीक्षार्थी में यह बात घर कर जाती है कि उसके अंक कम आएंगे। ऐसे में उसे अाध्यात्म के साथ ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो उसके मनोबल को बढ़ाए।

यह भी पढ़ें: 29 अपैल को 12.00 बजे नहीं बल्कि अलग-अलग इस टाइम पर आएगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

सुबह प्रसन्न मन से उठें

पंडित द्विवेदी के अनुसार परीक्षा परिणाम वाले दिन प्रसन्नचित मन से सुबह उठकर स्नान करके हो सके तो मंदिर जाएं। अपनी इच्छानुसार कुछ रुपये दान करें। इसके बाद मंदिर में बताशे का प्रसाद चढ़ाएं और उसे गरीबों को बांट दें। मंदिर में ही ओम का जाप करें। बाद में भी इसी मंत्र का जाप करते रहे। ओम का जाप करने से मन शांत और स्थिर रहेगा।

यह भी पढ़ें: Exclusive- UP Board के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इस पेपर में किसी ने भी नहीं की नकल

दूर होती है घबराहट

ओम का जाप करने से परीक्षा परिणाम से पहले होने वाली घबराहट के कारण स्वास्थ्य पर इसका कम असर पड़ेगा। साथ ही उस दिन अनिद्रा और सिरदर्द के कारण छात्र में एकाग्रता की कमी और परीक्षा परिणाम को लेकर तरह-तरह के विचार आते हैं। इस का जाप इन विचारों पर भी सकारात्मक प्रभाव डालता है।

यह भी पढ़ें: कैराना उपचुनाव: यह कद्दावर मुस्लिम नेता लड़ सकता है चुनाव, भाजपा में मची खलबली

हनुमान चलीसा का पाठ करें

पंडित कैलाष नाथ द्विवेदी के अनुसार, परिणाम से पहले तनाव के कारण सिरदर्द या अनिद्रा की स्थिति तृतीयेष ग्रह और चंद्रमा व राहु की स्थिति तथा दशाओं के कारण होती है, इसलिए ओम के जाप के साथ ही बजरंगबली के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वीडियो देखें: उपचुनाव की तारिखों के बाद अब तैयारी शुरू

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश