बागपत. बड़ौत पहुंचे तउत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि 2019 में भी भाजपा के विजयरथ को रोकने में नाकाम होगा बसपा-सपा गठबंधन। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा एक दूसरे को फूटे नहीं सुहाते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरने के लिए अब इन दोनों दलों गठबंधन कर लिया है, जो पूरी तरह बेमेल गठबंधन है। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ विदेश से भी साजिश चल रही है। मोदी को रोकने में सारी ताकतें एक हो गई हैं। लेकिन मोदी का करिश्मा ऐसा है कि उसके आगे हर साजिश नाकाम हो जाती है।