मेरठ। बुलंदशहर में बवाल के बाद मीट प्लांटों पर सख्ती की वजह से बसपा के पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के मीट प्लांट अल फहीम मीटेक्स प्रा. लि. पर सील लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद मीट पूर्व मंत्री ने फैक्ट्री खुद बंद कर लेने का दावा करते हुए सील नहीं लगाने की मांग की थी। इससे अलग यह मामला शासन की रिवीजन कोर्ट में भी था। रिवीजन कोर्ट ने मीट प्लांट पर सील के आदेश पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश कमिश्नर आैर एमडीए को मिले हैं। इस आदेश के बाद फिलहाल एमडीए की सील कार्रवार्इ पर रोक लग गर्इ है।