8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: अखिलेश के खास सिपाही को कार्यकर्ताआें के साथ लिया गया हिरासत में

यूपी के राज्यपाल आैर उप मुख्यमंत्री के आने से पहले पुलिस ने की कार्रवार्इ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 12:43 PM IST

meerut

Breaking: अखिलेश के खास सिपाही को साथियों के साथ लिया गया हिरासत में

मेरठ। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में गुरुवार को हिस्सा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक आैर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर काली पट्टी बांधकर राज्यपाल आगमन का विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान अखिलेश यादव के खास सिपाही व सपा नेता अतुल प्रधान के नेतृत्व में युवा सपाइयों ने 'राज्यपाल वापस जाओ' के नारे भी लगाए।

यह भी पढ़ेंः क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मुश्किल के दौर से उबारेंगी मेरठ की ये चीजें

यह भी पढ़ेंः नंदा देवी एक्सप्रेस पलटने की नाकाम साजिश के बाद खुफिया एजेंसियों ने संभाला मोर्चा, इन पर रखी जा रही खास नजर

युवा सपाइयों को हिरासत में लिया

सपाइयों द्वारा राज्यपाल के विरोध की जानकारी जैसे ही पुलिस अधिकारियों को मिली तो उनमें हड़कंप मच गया तथा तुरन्त एसपी सिटी रणविजय सिंह भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तथा विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा सपाइयों को हिरासत में लेकर उन्हे पुलिस लाइन भिजवा दिया। इस दौरान सपाइयों की पुलिस की खूब नोकझोंक भी हुई परन्तु पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सपाइयों को खदेड़ दिया। इस संबंध में एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि चार-पांच छात्र नेता जो हमेशा परेशानी पैदा करते है इस बार भी उनके द्वारा कार्यक्रम में विरोध पैदा करने का प्रयास किया जा रहा था, उसे विफल करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भिजवा दिया है। इनके खिलाफ वैधानिक कार्रवार्इ की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक की मैंगो पार्टी में सामने आयी गुटबाजी, ये न्योता दिए जाने के बाद भी नहीं पहुंचे

यह भी पढ़ेंः इस विश्वविद्यालय के वर्तमान आैर पूर्व वीसी समेत 13 भ्रष्टाचार आैर धोखाधड़ी में दोषी मिले, होगी बड़ी कार्रवार्इ