29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP News: दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, चौकी प्रभारी-दरोगा समेत 12 सिपाही लाइन हाजिर

UP News: मेरठ एसएसपी ने दिवाली से पहले 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इसमें मवाना में बीजेपी नेता से मारपीट के साथ होटल हारमनी इन का मामला भी शामिल है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 27 Oct 2024, 10:58 AM IST

UP Police

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत, 12 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनमें एक चौकी इंचार्ज, दो दरोगा भी शामिल हैं।

दरअसल, मेरठ के होटल हारमनी इन में कैसिनो की सूचना मिली थी, इसके बाद होटल में पुलिस का छापा पड़ा था। एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने टीम गठित कर होटल में छापेमारी कराई थी, जहां कैसिनो में अय्याशी चल रही थी। मौके से होटल मालिक नवीन अरोड़ा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद इस मामले में होटल के पांच मालिकों को नामजद करते हुए 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी।

छापेमारी की सूचना लीक करने पर 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

होटल हारमनी इन में छापेमारी की सूचना छापे से पहले ही लीक हो गई, जिसमें कई रईसजादे भाग निकले। इस सूचना को लीक करने का आरोप फूलबाग चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह, सिपाही अमित और सिपाही मृदुल पर लगा। एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने तीनों को लाइन हाजिर कर दिया।

यह भी पढ़ें: क्या उद्धव ठाकरे भाजपा से मिलाएंगे हाथ? बृजभूषण सिंह ने किया नेचुरल गठबंधन का जिक्र

बीजेपी नेता से मारपीट के आरोप में दो दरोगा लाइन हाजिर

मेरठ के मवाना में बीजेपी नेता सौरभ शर्मा के साथ मारपीट मामले में दो दरोगाओं पर कार्रवाई हुई है। मवाना थाने में मंदिर समिति के विवाद के दौरान हुई इस घटना में हंगामे के बीच बीजेपी नेता की एक महिला से बहस हो गई थी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें धक्के देकर बाहर निकाला। आरोप है कि इस दौरान नेता के साथ मारपीट की गई। एसएसपी विपिन ताडा की जांच में उप निरीक्षक अमित मलिक और सौरभ यादव की गलती पाए जाने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: दिवाली की तिथि में बदलाव, आध्यात्मिक गुरु ने बताया क्यों शुभ है 1 नवंबर

सात लापरवाह पुलिस वालों पर एक्शन

सिर्फ इतना ही नहीं, एसएसपी मेरठ विपिन ताडा ने तीन थानों में सात लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर किया है। इन पुलिसकर्मियों में टीपी नगर थाना इलाके के हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और कपिल कुमार, कंकरखेड़ा थाने के सिपाही राकेश कुमार, सरधना थाना इलाके के हेड कांस्टेबल दीपक चौहान, सिपाही अभिषेक कुमार, शोहबरन सिंह और राहुल कुमार शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये पुलिसकर्मी न तो ढंग से ड्यूटी कर रहे थे और न ही वर्दी में आने को तैयार थे। 

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग