17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीमा प्रधान: जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर की थी धमाकेदार सियासी शुरुआत, अब शहर की सरकार पर नजर

UP Nikay Chunav: सीमा प्रधान को उनके पति अतुल प्रधान के नाम से ज्यादा जाना जाता है लेकिन सीमा भी अहम पदों पर रही हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rizwan Pundeer

Apr 26, 2023

seema

सीमा प्रधान (गले में माला पहने हुए) दिनरात प्रचार में जुटी हैं।

मेरठ मेयर सीट पर सपा से चुनाव लड़ रहीं सीमा प्रधान लगातार अपनी जीत का दावा कर रही हैं। सीमा प्रधान के पति और सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान उनका चुनाव प्रचार संभाल रही हैं। सीमा को टिकट दिलाने का श्रेय भी अतुल को दिया जा रहा है, हालांकि सीमा भी अतुल से कम सीनियर राजनेता नहीं हैं।

अतुल के साथ से ही राजनीति में सक्रिय हैं सीमा
सीमा प्रधान ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से मास्टर्स किया है। अतुल प्रधान ने छात्र राजनीति से निकलकर 2012 से पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। इसी समय से सीम भी सपा की सक्रिय सदस्य हैं। वह सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव भी रही हैं।

सीमा प्रधान अपने पति सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ। IMAGE CREDIT:


जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकीं सीमा
अतुल को 2012 और 2017 के विधानसभा में हार मिली थी। वह 2022 में पहली बार विधायक बने। वहीं सीमा 2015 में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई थीं। ऐसे में किसी बड़े पद को हासिल करने के लिहाज से वह अतुल से सीनियर हैं।

2015 में हुए मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा की सीमा प्रधान ने बीजेपी प्रत्याशी कुलविंदर को दो वोट से हराया था। हालांकि 2017 में सरकार बदलने के बाद सीमा को पद से हटना पड़ा था। अब वह मेरठ की मेयर बनने के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: जब महिला सीट से किन्नर ने भरा पर्चा, औरत मानें या पुरुष? EC के सामने पहुंच गई शिकायत

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग